Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Bikers gang looted 1 lakh cash form female teacher in Agra
बिगलीक्स

Bikers gang looted 1 lakh cash form female teacher in Agra

teacher
आगरालीक्स……
आगरा में दिनदहाडे बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका से उनके घर के सामने एक लाख कैश लूट लिया और पफरार हो गए। महिला चीखती चिल्लाती रह गई। वह पंजाब नेशनल बैंक से ​कैश निकालकर घर जा रही थी।
पश्चिमपुरी के ओम त्यागी पुरम में शिक्षिका रश्मि त्यागी रहती हैं। उनकी बहन की शादी है। शुक्रवार को उन्होंने पश्चिमपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख कैश निकाला था और घर जा रही थी। बैंक के पास से ही बाइक सवार बदमाश उनके पीछे लग गए, लेकिन उन्हें लूट का मौका नहीं मिला। रश्मि त्यागी अपने घर के पास ही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके बैग पर झपटृा मार दिया। उन्होंने बैग नहीं छोडा तो धक्का मारकर बैग छीनकर पफरार हो गए। शिक्षिका चीखती चिल्लाती रह गई। उनकी चीख सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस बदमाशों की धरपकड में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

error: Content is protected !!