Monday , 10 November 2025
Home agraleaks FIR lodged against Congress State President Nirmal Khatri in Agra
agraleaks

FIR lodged against Congress State President Nirmal Khatri in Agra

Khatri_2281844f
आगरालीक्स…..
आगरा में एक बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक पर फर्जी फोटो शेयर करने के आरोप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खिलाफ शुक्रवार को थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आरएसएस कार्यकर्ता अजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने खत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 व आईटीएक्ट की धारा 66-डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने की साजिश के तहत चेन्नई की बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर पुलिस से पिटते संघ स्वयंसेवकों के फोटो पोस्ट किए गए। इसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के फोटो और नाम वाले फेसबुक प्रोफाइल से शेयर और टैग किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को चेन्नई में आपदा के समय लूट करते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया बताया गया है। सच यह है कि यह फोटो लगभग दैनिक जागरण, आगरा में पहले पेज पर छपी तीन साल पहले की फोटो है। आगरा के टेढ़ी बगिया में संघ कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के दौरान यह छपी थी। घटना की जानकारी के बाद बीते मंगलवार शाम को चोर बताए गए स्वयंसेवक, भाजपा नेता और संघ पदाधिकारियों के साथ एसएसपी आवास पहुंच गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांर्ग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री सहित फोटो शेयर करने वाले दूसरे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तहरीर दी।
आगरा में 11 नवंबर, 2012 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 70-80 स्वयंसेवकों ने साइकिल यात्रा निकाली थी। यह आंवलखेड़ा से वापस रामबाग लौट रही थी। इसी बीच टेढ़ी बगिया पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टक्कर मार दी। विरोध पर स्वयंसेवकों को पीट दिया। विरोध दर्ज कराने पहुंचे स्वयंसेवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। ‘दैनिक जागरण’ ने 12 नवंबर, 2012 के आगरा अंक में घटना के फोटो प्रकाशित किए। स्वयंसेवक को पीटते पुलिसकर्मियों का यह फोटो करीब तीन साल बाद छह दिसंबर को अचानक फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। इसको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के फोटो और नाम वाले फेसबुक प्रोफाइल से शेयर और टैग किया गया। इस पर कैप्शन लिखा गया कि चेन्नई आपदा में मदद के बहाने चोरी करते पकड़े गए संघ के कार्यकर्ता। इसमें एक प्रमुख न्यूज चैनल के लोगो का भी इस्तेमाल किया था। यह पोस्ट आगरा में शेयर होते ही सच सामने आ गया। पोस्ट में जो तस्वीर दिखाई है, वह टेढ़ी बगिया में लाठीचार्ज के दौरान फतेहपुर सीकरी निवासी संघ प्रचारक अजीत चाहर की थी। जानकारी होते ही बीते मंगलवार को भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय व संघ पदाधिकारियों के साथ अजीत चाहर एसएसपी आवास पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसी के तहत शुक्रवार को निर्मल खत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

agraleaks

Agra News: Shri Ram’s coronation took place in Agra with a grand aarti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाआरती के साथ हुआ श्रीराम का राजतिलक. जगह-जगह हुआ सोभायात्रा...

error: Content is protected !!