लोहामंडी निवासी सीमा बंसल अपनी बेटी के साथ न्यू आगरा बाजार एक्टिवा स्कूटर से जा रहीं थीं। आरबीएस काॅलेज पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो लुटेरों ने चलती एक्टिवा पर महिला के कान पर झपट्टा मारा। कान से कुंडल खिंचा, तो महिला हडबडा गई, जिसके चलते वह अपनी पुत्री के साथ सड़क पर गिर गई। एक्टिवा स्कूटर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
उसी दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी मिश्रा का काफिला उधर से गुजर रहा था। महिला को लहूलुहान देखा, तो रोली तिवारी मौके पर रुक गई। उन्होंने महिला से पूरी घटना की जानकारी ली और थाना हरीपर्वत पुलिस को जानकारी दी। महिला को उपचार के बाद थाना हरीपर्वत भेजा गया, जहां पर महिला की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
Leave a comment