Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Bird Flu Alert in Agra, 983 birds killed in Amethi
टॉप न्यूज़

Bird Flu Alert in Agra, 983 birds killed in Amethi

bird
स्वाइन फ्लू के बाद बर्ड फ्लू के लिए भी आगरा मैं अलर्ट कर दिया गया है. नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस वर्मा ने बताया कि आगरा जिले के मुर्गी पलकों पर नजर राखी जा रही है. एक साथ मुर्गी और कबूतरों कि मौत होने पर सैंपल जाँच के लिए भेजे जायेंगे. अमेठी जिले के महोना पश्चिम ग्राम पंचायत के सात मजरों में टास्क फोर्स की 11 टीमों ने बीती रात बर्ड फ्लू से ग्रसित 983 पक्षियों को मार दिया। कबूतरों को मारने पहुंची टीम से पक्षी पालकों की नोकझोंक भी हुई लेकिन एसडीएम के हस्तक्षेप पर पक्षी पालक तैयार हुए।

पांच मार्च को बाजारशुकुल के महोना पश्चिम ग्राम पंचायत में कुछ पक्षियों के मरने की सूचना मिली थी, जिस पर प्रशासन ने मृत पक्षियों के बिसरा एकत्र कर जांच के लिए पशु रोग प्रयोगशाला, भोपाल भेजा था। इसकी रिपोर्ट 13 मार्च को प्रशासन को मिली। इसमें पक्षियों के मौत का कारण हाइलीपैथो जेनिक एबीएन इनफ्लूएंजा बताया गया। इसके बाद जिला स्तरीय बर्ड फ्लू टास्क फोर्स का गठन कर ग्राम पंचायत के पूरे सारी, चांदगढ़, पूरे कौशिक गौशल, पूरे पहा, पूरे गोसाई, पूरे सूचित व नया पुरवा में शनिवार को सर्वे किया गया। सर्वे के बाद बर्ड फ्लू से ग्रसित पक्षियों को चिन्हित किया गया। शनिवार रात ही उन्हें मारने का निर्णय लिया गया। रात में ही ग्यारह टीमों ने इन गांव की 883 मुर्गियों व 100 कबूतरों को मार दिया। इन सभी मरे पक्षियों के शवों बोरियों में भर लिया गया। इन्हें दफनाया जायेगा। जिलाधिकारी जगतराज ने बताया कि ग्राम पंचायत की दस किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी पक्षियों को मारने का निर्देश दिया गया है। मारे जा रहे पक्षियों मुआवजा भी दिया जाएगा।

प्रतापगढ़ तक खौफ : अमेठी में बर्ड फ्लू की दस्तक ने प्रतापगढ़ में भी लोगों की नींद उड़ा दी है। बेल्हा में तीन साल पहले प्रशासन ने हजारों मुर्गियों को मरवा दिया था। तब करीब आधा दर्जन लोग बीमार पड़ गए थे। इसलिए अमेठी की खबर के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पशु चिकित्सा विभाग ने जागरूकता के लिए कमर कसी है। सोमवार को विभाग की बैठक भी होगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. गजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सभी ब्लाकों के विभागीय कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!