आगरालीक्स…आगरा में मुनि श्री108 विश्रातसागर ससंघ के सानिध्य मे ताजगंज में पहली बार मनाया गया शांतिनाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याण
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ताजगंज में परम पूज्य मुनि श्री 108 विश्रात सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य ब्रमचार्णी गीता दीदी के निर्देशन में भगवान शन्तिनाथ का जन्म,तप,मोक्ष कल्याणक मनाया गया। जिसमे स्वर्ग कलश से शन्तिधारा का सौभाग्य भागचंद जैन,राजेश जैन को मिला,सोलह किलो का लड्डू अर्पण करने का सौभाग्य रेशी जैन विभव नगर को मिला।

इसके बाद मुनि श्री अपने मंगल प्रवचन में कहा कि मोझ कल्याणक पुण्य शाली जीव ही मना सकते है। इसके मनाने से पुण्य का अश्राव होता हे इसे मन्दिरो मे अवश्य मनाना चाहिये। इस अवसर पर संजय बाबू जैन मंत्री संजय जैन,विजय जैन, योगेश जैन,पारस जैन विनय जैन,मीरा जैन,रितु जैन,अनुराधा जैन,शुभम जैन,समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग मौजूद रहे।