Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स BJP Brij Chetra Executive Committee declared, Anjula Mahor A7 10 othersgiven responsibility
बिगलीक्स

BJP Brij Chetra Executive Committee declared, Anjula Mahor A7 10 othersgiven responsibility

121

anjula 3
आगरालीक्स…
आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की मंत्रिमंडल से छुटटी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें हाशिये पर चल रही अंजुला सिंह माहौर को सदस्य बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कठेरिया के नजदीकी अनिल चौधरी और पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप दुबे गामा को महामंत्री बनाया गया है ।
भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी के अध्यक्ष बी एल वर्मा, बदायूं को पहले ही घोषित किया जा चुका है। चुनावी साल को देखते हुए ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी में हाशिये पर चल रहे भाजपा नेताओं को तवज्जो देते हुए, नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन को कोषाध्यक्ष के पद से हटाते हुए विनोद अग्रवाल, मथुरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुरेंद्र गुप्ता मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।  कमल वाल्मीकि मंत्री, अर्जुन सिंह मंत्री, भगवान दास मंत्री, सुरेंद्र गुप्ता मीडिया प्रभारी, दीपमाला सदस्य बनाया गया है; पूर्व मेयर अंजुला माहौर को भी सदस्य बनाया गया। इस तरह ब्रज क्षेत्र में आगरा से 10 कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की जनसुनवाई, कम हुई चहलकदमी
केंद्रीय मंत्री के पद से हटाने के बाद सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया कार्यकर्ता और जनता के बीच में जाने के लिए कमर कस चुके हैं। इसके लिए उन्होंने बुधवार सुबह अपने आवास, खंदारी परिसर में सुबह 10 बजे से जनसुनवाई रखी थी। सुबह बारिश हो गई और अब वे केंद्रीय मंत्री भी नहीं रहे हैं। इसका असर 24 घंटे में दिखाई देने लग गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के व्यवहार में बदलाव हो रहा है तो जनता और कार्यकर्ता अपना गुस्सा बाहर निकालने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर अभी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री जनता के निशाने पर हैं।

केंद्रीय मंत्री से जुडे विवाद
फर्जी मार्कशीट से शिक्षक बनने का आरोप, बसपा से लोकसभा प्रत्याशी कुंवर चंद वकील ने लगाया था, लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी विवि से सैलरी और अन्य भत्ते लेते रहना।
केंद्रीय मंत्री के लिए दिल्ली में आवास और आगरा में भी निजी आवास होने के बाद भी विवि के खंदारी परिसर में शिक्षक आवास में रहना और वहां अवैध निर्माण कर कार्यालय बनाना, इसके लिए एनएसयूआई विरोध कर रहा था।
शहर में चुनिंदा कारोबारियों से नजदीकी, आम जनता से दूरी बनाना।
स्थानीय भाजपा के पदाधिकारियों को तवज्जो न देना

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

error: Content is protected !!