यूपीलीक्स…आजम खां के गढ़ रामपुर में आकाश सक्सेना ने खिलाया कमल. बोले—रामपुर में होने जा रहा है नया सवेरा…
रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इस बार भाजपा प्रत्याशी ने कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 33 हजार से ज्यादा वोटो से हराकर जीत दर्ज की है.

जीत के बाद मीडिया से बातचीत में आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर में कल से नया सवेरा होने जा रहा है. रामपुर के मुसलमानों को गुलाम बनाकर रखा गया था लेकिन आज उन्होंने गुलामी की जंजीर को तोड़ दी है. मैं सभी बुजुर्ग माता—पिताओं का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं.