
इससे पहले पंचायत चुनाव, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। उसे सपा ने करारी शिकस्त दी है। जबकि आगरा के दोनों सांसद भाजपा के हैं, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। वहीं सांसद चौधरी बाबूलाल की ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड है, इसके बाद भी भाजपा चुनाव नहीं जीत रही है। नगर निगम के मेयर इंद्रजीत आर्य भी भाजपा से चुनाव जीत थे, हालांकि वे बाद में सपा में चले गए।
उधर, भाजपा की लगातार हार से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा नेताओं के होश उडे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में अच्छे दावेदार न मिलने के साथ ही वोट बैंक को लेकर नेता चिंतित हैं।
Leave a comment