Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP MLA Jagan Prasad Garg dies of Heart Attack in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

BJP MLA Jagan Prasad Garg dies of Heart Attack in Agra

151

आगरालीक्स ….आगरा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई, विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगडने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनकी मौत की खबर से हर कोई सन्न है, उनकी कई दिन से तबीयत खराब थी और वे आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्साशी एसपी सिंह बघेल का प्रचार कर रहे थे।

आगरा की उत्तर विधानसभा से लगातार 5 बार से जगन प्रसाद गर्ग विधायक थे, उनकी कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार दोपहर में तबीयत बिगडने पर परिजन उन्हें लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।

1998 के बाद से लगातार विधायक
वर्तमान में आगरा की उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 1998 में भाजपा विधायक सत्य प्रकाश विकल के निधन के बाद उपचुनाव लडा था, इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद से वे लगातार चुनाव जीतने गए, वे पिछले पांच साल से आगरा से भाजपा की टिकट से विधायक चुने गए।


विधायक जगन प्रसाद गर्ग


मौत से सन्न रह गए लोग
विधायक जगन प्रसाद गर्ग की अलग छवि थी, वे लोगों से जुडे हुए नेता था और अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए खुद ही काम कर रहे थे। वे आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का प्रचार कर रहे थे, सुबह से रात तक भाजपा प्रत्याशी के लिए सभाएं कर रहे थे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मौत की खबर से लोग सन्न हैं।

दिसंबर 2016 में सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
आगरा से सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सुबह उन्हें हार्ट अटैक पड़ा, सपाई और परिजन उन्हें दिल्ली  लेकर जा रहे थे. मथुरा से कोसी के बीच में सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू की मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग ताजगंज स्थित उनके घर पहुच गए हैं. परिजन उनके शव को लेकर आगरा आ रहे हैं. चंद्रसेन टपलू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दोनों के ही काफी करीबी माने जाते थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!