आगरालीक्स …आगरा में चौराहे के सौंदर्यीकरण में खेल का मामला सामने आया है, अग्रवाल महासभा के अंदर की बात अग्रवाल युवा संगठन की शिकायत से खुल गई, इस संगठन के संस्थापक भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के चौराहों को संस्थाओं ने गोद लिया है, वे ही चौराहे का सौंदर्यीकरण कराते हैं। 2016 में अग्रवाल महासभा ने अग्रसेन चौक, मदिया कटरा को गोद लिया था। इसका सुंदरीकरण होने लगा और चौक पर होर्डिंग भी लगने लगे। यह एक साल से चल रहा था, यह कैसे हो रहा है, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं थी।
अग्रवाल युवा संगठन की शिकायत से खुला मामला
गुरुवार को अग्रवाल युवा संगठन के कार्यकर्ता नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से मिले, उन्होंने चौराहे पर लगी महापुरुषों की मूर्ति को होर्डिंग से ढकने का मामला उठाया, इसके बाद फाइलों खंगाली गई, इसमें कई चौराहे ऐसे थे जिन्हें सामाजिक संस्थाओं ने गोद ले रखा है और वे सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। जब अग्रसेन चौक के मामले में जानकारी जुटाई गई तो संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का पत्र मिला, इसमें उन्होंने अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 4 अप्रैल 2016 को सारथी आउट डोर मीडिया को ठेका दिया है। इससे होने वाली आमदनी का भी पत्र में जिक्र है, इसे लेकर नगर निगम के पार्षद आपत्ति कर रहे हैं।
होर्डिंग का बडा खेल
शहर में जगह जगह होर्डिंग का खेल चल रहा है, स्वच्छता, यातायात के नियम सहित सार्वजनिक सूचना के नाम पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, इसमें संस्थाएं अपना विज्ञापन भी करती हैं। ऐसे में चौराहे को गोद लेकर निजी एडवरटाइजिंग एजेंसी को ठेका उठाने का मामला नया है।
ये है कहना
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का मीडिया से कहना है कि सारथी आउट डोर मीडिया को सौंदर्यीकरण और विज्ञापन का ठेका दिया था, नगर निगम आपत्ति करता है तो इसे निरस्त कर दिया जाएगा।
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के शिलान्यास से पहले तोडी शिला पटिटका

एटा के अवागढ में आगरा रोड पर बने बाईपास के लिए हो रहे निर्माण कार्य का शुक्रवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया को शुभारंभ करना था, इसके लिए शिला पटिटका लगाई गई थी, गुरुवार को शिला पटिटका तोड दी, इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।