आगरालीक्स..(Agra News 22nd October). आगरा में सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने सुनाया फैसला, सांसद राम शंकर कठेरिया को कोर्ट ने बरी कर दिया गया। सांसद राम शंकर कठेरिया पर आगरा में उच्च न्यायालय की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, उन पर राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के साथ ट्रेन रोकने के आरोप लगाए गए थे।

ये है मामला
आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान 26 सितंबर 2009 को अधिवक्ताओं के साथ सांसद राम शंकर कठेरिया और राजनैतिक दलों ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस मामले में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाए थे कि प्रदर्शन के दौरान सुबह 8.45 से 11 .30 बजे तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल, कांग्रेस नेता इंदिरा वर्मा, उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित अन्य को नामजद किया गया था। मुकदमे में भाजपा सांसद की पत्रावली अन्य आरोपियों से अलग कर दी गई थी।