आगरालीक्स.. बिहार चुनाव में सुशांत केस मुददा बनेगा, ऐसे में भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस को प्रभारी बनाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत केस चुनावी मुददा बनेगा, इसे ध्यान में देखते हुए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बिहार चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में नहीं है, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री बिहार में सुशांत सिंह केस को मुददा बनाएंगे। बिहार में इसी साल अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। सुशांत सिंह मामले में बिहार और महाराष्ट्र सरकार और पुलिस आमने सामने हैं।