आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आ गए हैं, वे यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे, बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए आगरा से भाजपा रोडमैप तैयार करेगी।
आगरा में रविवार को 12 बजे योगी आदित्यनाथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा की पल्र्स रिसोर्ट, फतेहाबाद पर हो रही कार्यसमिति की बैठक में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2. 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनउ के लिए रवाना होंगे। कार्यसमिति में प्रदेशभर के 665 पदाधिकारियों के आने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के दर्जनभर से ज्यादा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक का कार्यक्रम
11 बजे : कार्यसमिति का शुभारंभ। इसमें प्रमुख अतिथियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।
11:10 बजे : सामूहिक वंदे मातरम् गीत।
11:15 बजे: मंचस्थ अतिथियों का स्वागत।
11:25 से 11:35 बज -स्वागत भाषण, कौशल किशोर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा। 11:35 से 12:15 बजे: उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण।
12:15 से 1:15 बजे- प्रथम सत्र में अनुसूचित मोर्चा की आगामी कार्ययोजना संगठन महामंत्री सुनील बंसल बताएंगे
1:15 से 2 बजे -भोजन।
बजे से 2:30 बजे-अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल का संबोधन।
2:30 से 3:30 बजे- द्वितीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव होंगे।
3:30 से 4 बजे -समापन सत्र प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे।