आगरालीक्स…फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी। सांसद चंद्रसेन जादौन का पत्ता साफ। भाजपा की 12वीं सूची जारी।
भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी
भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है, जिसमें यूपी की फिरोजाबाद विश्वजीत सिंह और देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
चंद्रसेन जादौन ने अक्षय यादव को हराया था
भाजपा ने फिरोजाबाद और देवरिया से दोनों वर्तमान सांसदों का टिकट काटा है। फिरोजाबाद के वर्तमान सांसद चंद्रसेन जादौन 2019 के चुनाव में सपा के अक्षय यादव को हराकर सुर्खियों में आए थे। वहीं देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को हराया है, जिन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी को हराया है।