आगरालीक्स…बसपा ने मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ बदला प्रत्याशी। यादव कार्ड खेलकर इस नेता पर लगाया दांव…
बसपा ने गुलशन देव शाक्य का टिकट काटा
बसपा ने 11 लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर मैनपुरी सीट से गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। डिंपल यादव के खिलाफ मायावती ने अब यादव चेहरे पर दांव लगाया है।
पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव होंगे प्रत्याशी
बसपा ने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी जयवीर सिंह और अब शिव प्रसाद यादव के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।