Thursday , 29 October 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP’s door-to-door campaign in June ahead of Lok Sabha elections, 80 rallies planned in UP
टॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्स

BJP’s door-to-door campaign in June ahead of Lok Sabha elections, 80 rallies planned in UP

154

लखनऊलीक्स…संसद के नये भवन के उद्घाटन के बाद भाजपा का लोकसभा चुनाव से पूर्व देश भर में घर-घर अभियान। यूपी में जून में 10 दिन में 80 रैलियों की तैयारी।

नये संसद भवन के उद्घाटन के बाद शुरू होगा भाजपा का घर-घर अभियान

पीएम मोदी 28 मई को संसद भवन के नये भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ भाजपा की लोकसभा चुनावों से पहले का शंखनाद हो जाएगा।

30 मई से 30 जून किया जाएगा आयोजन

इसके तहत 30 मई से 30 जून तक घर-घर महाअभियान को शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के रणनीतिकारों के मुताबिक वैसे तो यह अभियान समूचे देश के अलग-अलग राज्यों में एक महीने के दौरान किया जाना है। लेकिन देश के कुछ राज्यों ने इस अभियान को महाअभियान के तौर पर लेते हुए सुपर प्लान तैयार कर दिया है।

यूपी में 10 दिन ताबड़तोड़ रैलियां, जनसम्मेलन

यूपी में भाजपा ने लोकसभा चुनावों से पहले तूफानी दौरों का प्लान तैयार कर लिया है। 30 मई से 30 जून के बीच तैयार की गई योजनाओं में बीच के 10 दिन यूपी में ताबड़तोड़ रैलियों और जनसम्मेलन किए जाएंगे।

एक दिन में आठ लोकसभा क्षेत्र कवर करने की योजना

योजना भी इस तरीके की भाजपा ने बनाई है कि महज 10 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की रैलियां और जनसभाएं हो जाएं। एक दिन में औसतन आठ लोक सभा क्षेत्रों को कवर करने की पूरी योजना तैयार की है।

भाजपा के शीर्ष नेता आएंगे

भाजपा के नेताओं का कहना है कि इन रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर रक्षामंत्री, गृहमंत्री समेत कई कद्दावर मंत्री और नेता जनसभाओं में शिरकत करने वाले हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

error: Content is protected !!