आगरालीक्स…. आगरा में रक्तदान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहा है, इसमें लिखा है कि ब्राहृमण का खून जिंदगी बचाता है, यह पोस्टर 10 जून को सारस्वत ब्राहृमण महासभा द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर के लिए सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जा रहे हैं।
आगरा में रक्तदान करने वालों की संख्या लगातार बढ रही है, सोशल मीडिया पर व्हाटस एप ग्रुप से लेकर लोग अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर रक्तदान कर रहे हैं। इसके साथ ही संस्थाएं भी शिविर लगाकर रक्तदान करा रही हैं। ऐसे में 10 जून को सारस्वत ब्राहृमण महासभा द्वारा सारस्वत हॉस्पिटल, कालिंदी विहार में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर अपलोड किए गए हैं।
ब्राहृमण के खून से जान बचती है
पोस्टर में लिखा है कि ब्राहृमण के खून से जान बचती है, इस पोस्टर के माध्यम से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने के साथ ब्राहृमण समाज को जोडने का काम भी किया जा रहा है। यह पोस्टर व्हाटस एप ग्रुप और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में रक्तदान के लिए रक्तदान शिविर के संयोजक मदन मोहन शर्मा एडवोकेट, संस्था के अध्यक्ष डॉ विनोद सारस्वत और कोषाध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत अपील कर रहे हैं।