एंटरटेनमेंटलीक्स…(28 October 2021) आखिरकार शाहरुख की ‘मन्नत’ हुई पूरी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर की आर्यन खान की जमानत. जानिए कब आएंगे जेल से बाहर. वकीलों के साथ खुश दिखाए दिए शाहरुख.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत
आर्यन खान की आज बॉम्बे हाईकोर्ट में बेल को लेकर सुनवाई थी जिसमें आर्यन को जमानत मिल गई है. आर्यन की बेल मुंबई हाईकोर्ट से खारीज हुई थी जिसके बाद उन्होने अपनी बेल की अपील बॉम्बे हाईकोर्ट में की. बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी बेल की सुनवाई लगातार दूसरी बार स्थिगत और आज उनकी बेल को लेकर सुनवाई थी जिसमें आर्यन को तीन सप्ताह बाद जमानत मिली है और न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने उनके सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी. बेल के विस्तृत आदेश कल शाम तक पारित होंगे, ”जस्टिस सांब्रे ने कहा—हालांकि आरोपी को आज रात जेल से रिहा नहीं किया जाएगा. आर्यन शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं.
एनसीबी के वकील एएसजी अनिल सिंह ने यह कहा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील एएसजी अनिल सिंह ने कहा— कि आर्यन खान पिछले दो साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे है वह कोई पहली बार ड्रग्स का सेवन नहीं कर रहे है. इसके साथ ही उन्होने यह भी बताया कि आर्यन प्रतिबंधित पदार्थों के ‘सचेत कब्जे’ में पाए गए थे. सिंह ने कोर्ट को बताया की अगर एक व्यक्ति ने दवा का सेवन नहीं किया है, लेकिन अगर उसके पास यह दवा है, तो उस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. आरोपी आर्यन को प्रतिबंधित पदार्थ के कब्जे में पाया गया था.
अमित देसाई का बयान
बुधवार को, सह-आरोपी और आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई ने न्यायमूर्ति नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल-न्यायाधीश पीठ के समक्ष तर्क दिया कि मामले में एनसीबी की गिरफ्तारी “अवैध” थी क्योंकि एजेंसी धारा के तहत प्रक्रिया का पालन करने में विफल रही थी। आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) का 41ए, जो जांच अधिकारी को गिरफ्तारी से पहले उपस्थिति का नोटिस जारी करने का आदेश देता है। देसाई ने यह भी तर्क दिया कि पिछले उच्च न्यायालय के निर्णयों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, व्हाट्सएप चैट अदालत में स्वीकार्य नहीं थे.