आगरालीक्स… आगरा में होटल इंडस्ट्री में बूम, 11 नए होटल बनने जा रहे हैं। इसमें फाइव स्टार और लग्जरी होटल शामिल हैं, करोड़ों के निवेश के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

आगरा की होटल इंडस्ट्री में बूम आने वाला है, जेवर में एयरपोर्ट बनने के बाद आगरा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही आगरा आने वाले पर्यटक यहां रात में ठहरेंगे। इसे देखते हुए आगरा के बड़े कारोबारी होटल इंडस्ट्री में बड़ा निवेश कर रहे हैं। एक जूता कारोबारी होटल बना रहे हैं, यह होटल अमर विलास को टक्कर देगा। एक पूर्व मंत्री भी होटल बनाने जा रहे हैं। इसी तरह से आगरा में 11 नए होटल बनने जा रहे हैं।
आगरा में 301 कारोबारियों द्वारा तीन लाख से अधिक का निवेश
जिले में 301 उद्योगपतियों द्वारा 03 लाख 35 हजार 710 करोड़ का प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें 280 उद्योगपतियों द्वारा 02 लाख 18 हजार 41 करोड़ रूपये के एम0ओ0यू0 प्राप्त हुए हैं, इससे एक लाख 05 हजार 415 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।