आगरालीक्स.. आगरा अनलॉक 1 में धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है, रियल एस्टेट में बूम आने लगा है, जिले में एक दिन में 337 बैनामे हुए, 3. 25 करोड का राजस्व सदर तसील को मिला
आगरा में एक जून से अनलॉक 1 में धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है, रियल एस्टेट में बूम आ गया है, बुधवार को आगरा जिले में 337 बैनामे हुए। इसमें से सबसे ज्यादा प्लाट, मकान के बैनामे सदर तहसील में 155 हुए, इससे एक करोड से अधिक का राजस्व मिला। वहीं, पिछले चार दिनों में सदर तहसरी में 487 बैनामे कराए गए, इससे 3 करोड से अधिक का राजस्व मिला है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा बैनामे
आगरा में अनलॉक वन में सबसे ज्यादा बैनामे आवास विकास कॉलोनी, शास्त्री पुरम और ताजगंज क्षेत्र में हुए हैं। वहीं, कमला नगर, दयालबाग, संजय प्लेस वे इलाकें हैं जहां करोडों में प्लाट और मकान की बिक्री होती है, इन क्षेत्रों में भी बैनामे हो रहे हैं।