आगरालीक्स…टी 20 विश्व कप से पहले बांकेबिहारी जी की शरण में पहुंचे बॉलर कुलदीप यादव. ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद, जीत के लिए की प्रार्थना
दो जून से शुरू होने जा रही टी 20 विश्व कप से पहले आज भारत के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव वृंदावन के ठाकुर जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे. उन्होंने बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद लिया और विश्व कप में टीम की जीत के लिए प्रार्थना भी की. इसके अलावा उन्होंने होटल स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचाया.
कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर फोटो भी शेयर की है जिसमें वह बांकेबिहारी के दश्रन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो पर उन्होंने लिख्पाा— वृंदावन से हरे कृष्ण.