आगरालीक्स..ब्रेकिंग, दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, 5.8 तीव्रता से आया भूकंप
दिल्ली एनसीआर में आज रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप रात 9 बजकर 31 मिनट पर आया है. इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकश में था. भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.