आगरालीक्स ..जया बच्चन के समर्थन में आईं हेमा मालिनी, आगरा में 21 सितंबर से पर्यटकों के खुल रहे ताजमहल के लिए गाइड लाइन जारी।
कोरोना मामले 50 लाख के पार
देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में भारत में 90,123 नये संक्रमित मरीजों का पता चला है, जबकि इसी दौरान 1290 लोग इस महामारी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। राहत की बात यही है कि अब तक 39 लाख से ज्यादा लोग महामारी को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं। अब तक 82066 लोग इसके शिकार होकर जिंदगी की जंग हार चुके हैं।
उ.प्र. में अब नमक घोटाला

उत्तर प्रदेश में पशुधन घोटाले के बाद अब नमक घोटाले की सुगबुगाहट है। खाद्य और आपूर्ति विभाग में नमक की आपूर्ति का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले में कई अधिकारियों तथा पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की संलिप्तता पर संदेह है। इस बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए पुलिस जल्द ही राज्यमंत्री निषाद से पूछताछ करेगी।
जया के समर्थन आईं हेमा
सुशांत सिंह मामले में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। फिल्म इंड्रस्ट्री का यह भूचाल संसद तक पहुंच गया है। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेते रवि किशन के लोकसभा में दिये बयान पर फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने राज्यसभा में जोरदार हमला किया, जिस पर कंगना रानौत ने जया बच्चन पर निशाना साधा लेकिन इसके बाद भाजपा की ही सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जया के बयान का समर्थन किया।। इससे पहले सोनम कपूर, तापसी पन्नू जैसे कलाकार जया बच्चन का समर्थन कर चुके हैं।
सुशांत मामले में श्रुति से पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य की गुत्थी सुलझाने के दौरान ड्रग्स एंगल पर तेजी से तफ्तीश चल रही है। मामले की जांच कर रही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक समेत अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज एनसीबी की टीम ने सुशांत की सेक्रेटरी रह चुकी श्रुति मोदी और जया शाह से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष संक्रमित
कोरोना वायरस की चपेट में वीआईपी भी तेजी से आते जा रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।
आनन्द शर्मा का सरकार पर निशाना
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस सांसद आनन्द शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि कल स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन के निर्णय ने करीब 14 से 24 लाख कोरोना की मौतों को 37 हजार से 78 हजार मौतों को रोका। उन्होने कहा कि सदन को सूचित किया जाना चाहिए कि वह वैज्ञानिक आधार क्या है, जिस पर सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची।
सुगा जापान के नए पीएम
योशिहिदे सुगा को जापान की संसद के निचले सदन ने प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया है। सुगा पिछले आठ साल में देश के नये नेता के रूप में उभर हैं। निर्वतमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने खऱाब सेहत के चलते प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ दी थी।
चंबल नदी में नाव पलटी
राजस्थान के कोटा जिले में करीब 40 लोगों से भरी नाव चंबल नदी में पलट गई। हादसा खातौली इलाके में कोठड़ा कला गांव के पास हुआ। नाव में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद राहत एवं बचाव दल ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दो लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस व प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। नाव में सवार ग्रामीण कमलेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट मे सरकार को झटका
वेदांता के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने आन्ध्र प्रदेश के रवा तेल एवं गैस फील्ड से लागत वसूली के मामले में विदेशी मध्यस्थ के आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें वेदांता को ज्यादा लागत वसूलने का अधिकार दिया गया है। इससे सरकार को करीब 30 करोड़ डालर (2220 करोड़ रुपये) का नुकसान होगा।
ताजमहल की टिकट का भुगतान होगा डिजिटल
21 सितंबर से आगरा किला और ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है, इसके लिए संस्क्रति मंत्रालय ने गाइड लाइन जारी की हैं। टिकट का नगद भुगतान नहीं होगा, डिजिटल भुगतान करना होगा। ताजमहल में एक दिन में 5000 पर्यटक और आगरा किला में एक दिन में 2500 पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।