आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस की गैंगस्टर की बडी कार्रवाई, कमला नगर में गैंगस्टर का घर जब्त किया गया।
आगरा में पुलिस ने गैंगस्टर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने गैंगस्टर चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू सरदार की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की, शाम को एसीएम और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद कमला नगर के यमुना विहार पहुंचे। यहां रिंकू सरकार के घर को जब्त करने की कार्रवाई की गई।
तीन दुकान होनी हैं जब्त
पुलिस और प्रशासन की टीम रिंकू सरकार के घर के बाद दुकानों को भी जब्त करेगी, रिंकू सरकार की तीन दुकान हैं, ये किराए पर कारोबारियों को दे रखी हैं, पुलिस ने किराएदारों को नोटिस दिया है, इसके बाद जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।