आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3548 पहुंच गई है, एक की बैंक की अलग अलग ब्रांच के 14 अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित. पब्लिक डीलिंग करने वाले सरकारी और निजी कार्यालयों में कोरोना बेकाबू हो रहा है।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, सरकारी कार्यालयों के बाद बैंक में कोरोना के केस बढते जा रहे हैं। मंगलवार को एक बैंक की अलग अलग शाखाओं में एंटीजन टेस्ट के लिए कैंप लगाए गए, इसमें 14 बैंक अधिकारी और कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। एक निजी क्षेत्र की बैंक के छह कर्मचारी पॉजिटिव आए थे, इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज, डीवीवीएनएल, नगर निगम, एडीए में अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके है।