आगरालीक्स… आगरा में दूल्हा ने दूल्हन को वरमाला डाली, वरमाला का दूसरा हिस्सा अपने गले में डाल लिया, इससे दुल्हन बेहोश हो गई, दूल्हा ने हरकत कर दी, दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। बिना दुल्हन के बारात को लौटना पडा।
आगरा के कमला नगर से शुक्रवार को एत्माउदृदौला क्षेत्र में बारात आई थी, बारात चढने के बाद वरमाला पर दूल्हा पहुंच गया, कुछ देर बाद ही दुल्हन भी आ गई। वरमाला का समय आ गया, दूल्हा ने वरमाला दुल्हन के गले में डाली, वरमाला का दूसरा हिस्सा अपने गले में डाल लिया। इससे दुल्हन बेसुध होकर गिर गई।
हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
बेसुध दुल्हन को दूल्हा ने गोद में उठा लिया, इसी दौरान दूल्हा ने हरकत कर दी, इससे दुल्हन नाराज हो गई। उसने फेरे लेने से इन्कार कर दिया, दोनों तरफ के लोग आ गए, उन्होंने समझाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं मानी, दहेज का सामान वापस करने के बाद बिना दुल्हन के दूल्हे को लेकर बाराती लौट गए।
दोनों की शादी के प्रयास
दूल्हा और दुल्हन की शादी कराने के लिए परिजन प्रयास करते रहे, कमला नगर निवासी दूल्हा का रिश्ता न्यू आगरा निवासी युवती से किया गया है। वहीं, दुल्हन के लिए दूल्हा की तलाश की जा रही है, जिससे शनिवार को उसकी शादी की जा सके।