आगरालीक्स ….आगरा में सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज पहुंची नगर निगम की टीम को घुसने नहीं दिया, कूडा जलाने के आरोप में प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कूडा जलाते पकडे जाने पर 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
शुक्रवार दोपहर में नगर निगम की टीम सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज पहुंची, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम में सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला, कर्नल एके सिंह शामिल थे, वे एंथनीज जूनियर कॉलेज के गेट पर पहुंचे, गेट बंद था। चौकीदार नेदरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों ने खुद को नगर निगम से बताते हुए गेट खोलने के लिए कहा, इसके बाद मुश्किल से दरवाजा खोला। सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला, ने बताया कि कॉलेज प्रशासन में सूखा और गीला कूड़ा निस्तारण का कोई प्लांट नहीं लगा है। प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
21 हजार रुपये जुर्माना
एसएसपी अमित पाठक शुक्रवार को सुबह छह बजे साइकिल से निकले। सबसे पहले वे प्रतापपुरा पहुंचे। यहां मार्केट में कूड़ा जलाया जा रहा था। इसके बाद वे नामनेर, सदर और फतेहाबाद रोड पर पहुंचे। यहां कई स्थानों पर कूड़ा जलता मिला। एसएसपी के निर्देश पर कूड़ा जलाने पर मुकेश जैन, विपिन जैन और विकास चंद पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस तरह एसएसपी अमित पाठक के साथ निकली निगम की टीम ने कूड़ा जलाने पर 21 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। यह टीम हर दिन सुबह एसएसपी अमित पाठक के साथ रहेगी। सुबह जहां भी कूड़ा जलता मिलेगा, यह टीम एसएसपी के निर्देश पर मौके पर ही जुर्माना करेगी।