Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Bridge and coordination between public and police will reduce the number of crimes
agraleaksटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Bridge and coordination between public and police will reduce the number of crimes

158

आगरालीक्स..जनता एवं पुलिस के मध्य सेतु और समन्वय से होगी अपराधों की संख्या कम.. पब्लिक पुलिस चैरिटेबल ट्रस्ट कर रहा 3 सालों से काम

आगरा में हुई उत्तर प्रदेश चैप्टर की तीसरी मीट
पुलिस में जनता का विश्वास बढ़ाने और देश में हर खासो-आम हेतु सुरक्षित माहौल बनाने के लिए पब्लिक पुलिस चैरिटेबल ट्रस्ट संकल्पित होकर विगत 3 वर्षों से कार्य कर रहा है। इसी लोकहित के उद्देश्य से ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश चैप्टर की तीसरी मीट ऐतिहासिक नगरी आगरा के मुगल होटल में सोमवार शाम आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष केजी बालाकृष्णन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक पुलिस और जनता के मध्य समझदारी का सेतु और समुचित समन्वय नहीं होगा तब तक अपराधों की संख्या कम नहीं हो सकती। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और प्रमुख उद्यमी व समाजसेवी पूरन डावर ने स्वागत भाषण दिया। सदस्य सचिव देवदत्त ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ट्रस्ट का कार्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों और समाज के मध्य भरोसा और मधुर व्यवहार का वातावरण बनाना है।उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिस फोर्स की प्रभावशीलता का सही पैमाना गिरफ्तारी या पुलिस कार्यवाही नहीं, बल्कि आपराधिक आचरण एवं समाज में कानून के उल्लंघन की संख्या है। हमारा लक्ष्य अपराध के खिलाफ एक साथ काम करते हुए देश के नागरिक और पुलिस के साथ जीवंत और सुरक्षित समाज बनाना है।

पब्लिक पुलिस ने कई राज्यों में इकाइयां बनाई
ट्रस्ट के यूपी स्टेट चैप्टर के जनरल सेक्रेटरी कैप्टन एसके द्विवेदी ने ट्रस्ट द्वारा किए गए अब तक के प्रयासों पर रोशनी डालते हुए बताया कि पब्लिक पुलिस ने संपूर्ण भारत के कई राज्यों में अपनी इकाइयां स्थापित की हैं। इसकी प्रथम इकाई उत्तर प्रदेश में स्थापित हुई। इसके बाद तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, पांडिचेरी आदि राज्यों में इकाई स्थापित हुईं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ट्रस्ट द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर यथा आवश्यक दवाओं एवं भोजन आदि की व्यवस्था की गई। साथ ही, कोरोना काल में टेलीमेडिसिन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद रोगियों की सेवा की गई। ट्रस्ट के प्रयासों से निराश्रित असहाय, लावारिस और बीमार लोगों की पीड़ा दायक वेदना को दूर करने के लिए अपना घर संस्था द्वारा संचालित 47 आश्रमों का सहयोग प्राप्त किया गया।
यूपी स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राकेश शर्मा ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए थानों के आधुनिकीकरण और कांस्टेबलों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ-साथ सामान्य नागरिकों द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निभाए जाने की जरूरत है।

अपराध कम करने मे ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि पुलिस से शरीफ आदमी डरता है और बदमाश गले में हाथ डाल कर काम करता है। इस माहौल को बदलने में यह ट्रस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.पूर्व सांसद और भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि ऐसी संस्था हर जिले और ब्लॉक में होनी चाहिए ताकि मासूम और निर्दोष जनता की मदद हो सके। उन्होंने कहा कि वह कपिल देव और बिशन सिंह बेदी सहित महान क्रिकेटरों को जोड़कर दिल्ली में इस संस्था की शाखा शुरू करेंगे।भूतपूर्व जनरल एके एस चंदेल ने कहा कि वे भूतपूर्व सैनिकों को इससे जोड़ने का काम करेंगे ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सेवा कर सकें।

इन्हें मिला कोविड योद्धा के रूप में सम्मान..
समारोह में, कोरोना काल में सराहनीय सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों और चिकित्सकों को कोविड योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर एसके कालरा, डॉक्टर सचिन नाकरा, मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. पंकज नगायच, डॉक्टर पंकज महेंद्रू, डॉक्टर अशोक शर्मा, विजय बंसल, रजत अस्थाना, डबी सरीन, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. शम्मी कालरा, बृजेश शर्मा
प्रमुख रूप से शामिल रहे. अरविंद कुमार, अरविंद कुमार निर्वाल, सुमनेश कुमार, शैलेंद्र चौहान, प्रमोद शर्मा, विनीत सोलंकी, आलोक कुमार, अनूप सिंह, विमल कुमार, धीरज चाहर , विजय कुमार तृतीय और शिव प्रसाद सहित 12 पुलिसकर्मियों को भी कोविड योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!