आगरालीक्स…देवर और भाभी में थे अवैध संबंध. दोनों चाहते थे एक होना. रंगेहाथ पकड़ लिया तो बन गए हत्यारे..पुलिस ने किया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
कासगंज के गंजडुंडवारा में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है. गांव मदनपुर में दस दिन पहले हुई ग्रामीण की हत्या उसकी ही पत्नी और उसके ही भाई ने मिलकर की थी. दोनों आरोपी देवर—भाभी में अवैध संबंध थे और दोनों एक दूसरे के होना चाहते थे इसलिए ग्रामीण की हत्या को अंजाम दे डाला. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

खेत में मिला था शव
गांव मदनपुर में 16 फरवरी को किसान साहब सिंह का शव खेत में पड़ा हुआ मिला था. वह एक दिन पहले घर से भागवत कथा में जाने की कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा. अगले दिन उसका शव खेत में पड़ा मिला था. शव पर चोट के निशान थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जिसका आज खुलासा हुआ.
पूछताछ में ये बताया
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवर धीरज के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे. कुछ समय पहले साहब सिंह ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया था. इसको लेकर साहब सिंह पत्नी से मारपीट करता था और उसकी भाई धीरज से भी तनातनी होने लगी थी. इस पर धीरज ने भाभी के साथ मिलकर साहब सिंह को मारने की योजना बनाई. 15 फरवरी की देर शाम जब साहब सिंह भागवत कथा में जा रहा था तो रास्ते में दोनों ने मिलकर साहब सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को इस मामले में पर्याप्त सुबूत मिले हैं.