आगरालीक्स…आज से सर्दी का एंड…कल से गर्मी झेलने के लिए तैयार. फरवरी खत्म होने से पहले ही तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा…जानिए मौसम का पूरा अपडेट..
32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
आगरा में ठंड का जो भी समय था वो लगभग आज से खत्म हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार कल से यानी शनिवार से आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी. यही नहीं रात के समय में भी अब ठंड का कम प्रभाव रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी से पहले ही आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री सेलिसयस तक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
29 डिग्री रहा तापमान
आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक ड्रिगी सेल्सियस अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा.