आरालीक्स ..आगरा के जवान पोखरण, जैसलमेर में युद्धाभ्यास के दौरान तोप की बैरल फटने से शहीद हो गए, शहीद सतीश चाहर की एक बेटी है. शहीद सतीश चाहर ने 2010 में बीएसएफ में चुने गए थे। अभी जैसलमेर में तैनात थे।
आगरा के अकोला निवासी सतीश चाहर बीएसएफ में 2010 में भर्ती हुए थे, उनका परिवार अकोला में रहता है, पत्नी और एक बेटी है। शहीद सतीश चाहर की तैनाती पोखरण जैसलमेर में थी, यहां युद्धाभ्यास चल रहा था। मंगलवार रात को बैरल फटने से शहीद सतीश चाहर घायल हो गए, उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनका निधन हो गया।
रो रोकर बुरा हाल
अकोला निवासी छत्रपाल सिंह चाहर के सबसे बेटे सतीश चाहर बीएसएफ में थे, उनके तीन और बेटे हैं। सतीश चाहर की शादी नौ साल पहले हुई थी, उनकी एक बेटी है। उनके निधन की जानकारी होने पर रो रोकर बुरा हाल है।
रात तक आ जाएगा शहीद जवान का पार्थिव शरीर
अकोला में शहीद सतीश चाहर का पार्थिव शरीर बुधवार रात तक पहुंच जाएगा।