आगरालीक्स… आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है, दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा का सफाया.
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा का सफाया
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर कांग्रेस को मिली है। जबकि भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया है। इस जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता नारे लगा हैं हो गया काम जय श्री राम। शालीमार बाग गार्डन से आप प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, त्रिलोकपुरी वार्ड से आप पार्टी के विजय कुमार, कल्याणपुरी से आप के धीरेंद्र कुमार और रोहणी से भी आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस के जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की है।
वैक्सीन लेने के 22 दिन बाद कोरोना संक्रमित छात्र की मौत
बिहार के नालंदा मेडिकल कालेज के एमबीबीएस फाइनल प्रोप के छात्र सुमेंद्र सुमन की दो मार्च को मौत हो गई। उसे 22 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी, अब इस कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। इस अस्पताल में अब तक 15 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से कई छात्रों ने फरवरी में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी।
सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोलियां
उत्तर प्रदेश के मोहनलाल गंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर पफायरिंग मामले में नया मोड आ गया है। लखनउ पुलिस का दावा है कि सांसद पुत्र ने अपने साले से खुद पर पफायरिंग कराई थी। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में सांसद पुत्र के साले ने सारे राज खोल दिए हैं । सांसद पुत्र ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग कराई।
रूस पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेत्रत्व वाली सरकार रूस के विपक्षी नेता एलेक्स नवेलनी को जहर देने और जेल भेजे जाने के मामले में रूसी सरकार पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। बाइडन प्रशासन के दो बडे अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि यूरोपिय संघ के साथ मिलकर अमेरिका तय करेगा कि इस मामले में किस तरह की और कितने समय के लिए रूसी सरकार पर प्रतिबंध लगाया जाए।
आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल
विमल कुमार गुप्ता एसीएम द्वितीय को एसडीएम सदर बनाया गया है, एसीएम प्रथम विनोद जोशी को एसडीएम किरावली, एसडीएम किरावली सुमित सिंह को एसडीएम फतेहाबाद के पद पर तैनाती दी गई है।
आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल
एसीएम प्रथम विनोद जोशी को एसडीएम किरावली, एसीएम द्वितीय विमल किशोर गुप्ता को एसडीएम सदर, जेपीपांडे को एसीएम प्रथम और अम्बरीश कुमार बिंद को एसीएम द्वितीय बनाया गया है।