आगरालीक्स ..आगरा में बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर की हत्या में कॉलोनी के एक युवक को अरेस्ट किया है और पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
आगरा में पंचशील कॉलोनी, दौरेठा (शाहगंज) में हुई बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर (जेटीओ) वीरेंद्र कुमार(45) की हत्या की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को शाहगंज पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। वहीं कॉलोनी का एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि वीरेंद्र की पत्नी और युवक की गहरी दोस्ती है। जिसके चलते पत्नी की सहमति से जेटीओ की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
यह था मामला
शनिवार रात करीब एक बजे वीरेंद्र के पास एक फोन आया था। वह अपनी पत्नी से सात हजार रुपये लेकर घर से बाहर निकले थे। पत्नी को यह बताया था कि रुपये एक परिचित को देने हैं। यह जानकारी पत्नी ने अपने जेठ सुशील कुमार को दी थी। सुशील कुमार ने यही बात पुलिस को बताई थी। रात को फोन किसका आया था। यह पता लगाया गया। नंबर नया था मगर फोन आते ही वीरेंद्र कुमार घर से बाहर चले गए थे। वहीं पुलिस को हत्याकांड के तार दिल्ली और पंचशील कॉलोनी से जुड़े भी दिख रहे थे। कॉलोनी का एक युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। पुलिस को हत्याकांड में उसकी भूमिका भी नजर आयी। देर रात उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वहीं सोमवार को वीरेंद्र की पत्नी को शाहगंज पुलिस ने हिरासत में लिया।