आगरालीक्स ..बसपा से निष्कासित पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड ने भीम आर्मी ज्वाइन कर ली है, उन्हें भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने लखनउ में सदस्यता दिलाई, उनके साथ ही बसपा के कई और नेता भीम आर्मी में शामिल हो सकते हैं।
आगरा में बसपा से पूर्व एमएलसी रहे सुनील चित्तौड को फीरोजाबाद से चुनाव लडाने का ऐलान करने के कुछ दिन बाद ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से सुनील चित्तौड के अलग अलग पार्टी ज्वाइन करने की चर्चाएं चलती रहीं, इन चर्चाओं पर सोमवार को विराम लग गया। सुनील चित्तौद ने भीम आर्मी ज्वाइन कर ली है।