आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि में प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र निर्धारित किए बिना परीक्षा कराने पर कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने कहा कि मैंने अभी ज्वाइन किया है, पुराने वीसी डॉ अरविंद दीक्षित के कार्यकाल में परीक्षा की तैयारियों को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए इस तरह की गडबडी हुई है।
आगरा के आंबेडकर विवि की सोमवार से परीक्षा सुबह हो गई, पहली पाली में सुबह सात बजे से तमाम छात्रों ने प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा दी, छात्रों और कॉलेज संचालकों को परीक्षा केंद्र का भी पता नहीं था, इससे छात्र परेशान रहे।
पहले से नहीं हुई तैयारी
कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने अधूरी तैयारी के बीच परीक्षा कराने से छात्रों को हुई परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है, उनसे पहले कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के समय में परीक्षा की तैयारी सही तरह से नहीं कराई गई। इसलिए यह समस्या खडी हुई है लेकिन पूरी टीमें लगी हुई हैं, जहां जहां से समस्याएं आ रही हैं उनका निस्तारण कराया जा रहा है।
5 मार्च से सिस्टम हो जाएगी सही
कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने दावा किया है कि उनकी टीम काम कर रही है, इसमें समय लग रहा है। 5 मार्च से परीक्षा सही तरह से होगी।