आगरालीक्स.. पूर्व मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय, उनके बेटे चिरागवीर उपाध्याय को जान से मारने की धमकी, पूर्व मंत्री के आवास पर धमकी भरा पत्र पहुंचने से मची खलबली, विधायक रामवीर उपाध्याय के पीए ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आठ फरवरी 2017 करे विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सहपऊ में बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय और सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के समर्थक आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में फायरिंग हुई, इसमें बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र राम हरि निवासी जारऊ की मौत हो गई और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर को पीटा था। इस मामले में देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में समझौता कराने के लिए सोमवार को दो पत्र रामवीर उपाध्याय के आवास पर पहुंचे। एक पत्र चिरागवीर के नाम से था। दूसरा पत्र सादाबाद स्थित आवास पर पहुंचा।
जान से मारने की धमकी
सोमवार दोपहर में स्पीड पोस्ट से द्वारा रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा,पत्र में लिखा है कि तेरे बेटे चिराग को गाडी सहित बम से उडा देंगे, सीमा उपाध्याय वोट मांगने आएंगी तो गोलियों से भून देंगे, यह पत्र राजा निवासी सहपउ द्वारा स्पीड पोस्ट से अलीगढ से भेजा गया है, दूसरा पत्र सुनील नाम के व्यक्ति ने भेजा है, इसमें लिखा है कि चिराग को मारने आए थे और पुष्पेंद्र की मौत हो गई, हमारे नेता और परिवार को गलत फंसा दिया गया। पुष्पेद्र हत्या मामले में समझौता नहीं किया तो पूरे परिवार को मार देंगे, हमारे पास एके 47 हैं। यह पत्र भी स्पीड पोस्ट से भेजा गया है, रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित आवास पर दोनों पत्र आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिदृधार्थ वर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
फाइल फोटो