आगरालीक्स..बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन में मजबूती के लिए फिर फेरबदल किया। मुनकाद अली को फिर आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी।
शमशुद्दीन राइन को मेरठ व सहारनपुर की जिम्मेदारी

बसपा प्रमुख मायावती ने आज फिर जोनल कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन और मुनकाद अली की जिम्मेदारियों को बदला है। अभी हाल ही में मुनकाद अली को मेरठ तथा राइन को आगरा भेजा गया था।
गिरीशचंद् जाटव को साथ में जोड़ा
अब फिर से मुनकाद अली को आगरा व अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ में गिरीश चंद जाटव को भी लगाया गया है। शमशुद्दीन राइन को मेरठ व सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मुरादाबाद व बरेली में सतपाल पेपला को लगाया गया है।
दो-दो मंडलों का एक जोन बनाया
बसपा सुप्रीमो ने इस बार दो दो मंडलों का एक जोन बनाया है। इसके बाद सेक्टर टीम है। इसके बाद जिलाध्यक्ष अपनी टीम तय करेंगे। बसपा प्रमुख ने कहा है कि संगठन अपनी तैयारियों को बूथ तक पहुंचाए। साथ ही कोआर्डिनेटरों के काम की लगातार समीक्षा की जा रही है। सारी तैयारी लोकसभा चुनाव 2024 की है।