आगरालीक्स… (काम की खबर) भारतीय वायुसेना की अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु इनटेक की महिला व पुरुषों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू। जानें कब तक रहेगी सुविधा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त तक होंगे

उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव वीके सिंह के मुताबिक पुरुष और महिला वर्ग में पात्र उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वायु इंटेक की भर्ती की अधिसूचना और विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई को शुरू हो गया है, जोकि 17 अगस्त तक जारी रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पात्रता और मानदंड
इच्छुक उम्मीदवार https://agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्रता मानदंड और विस्तृत विज्ञापन https://agnipathvayu.cdac.in पर उपलब्ध हैं।
योग्य छात्रों के लिए अग्निवीर वायु के रूप में भारतीय वायु सेना में करियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
अग्निवीर भर्ती को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश
इस संबध में सभी कॉलेजों, उच्च शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों संस्थानों के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया है कि अग्निवीर वायु इंटेक की भर्ती का अधिकतम प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक योग्य और इच्छुक व्यक्तियों तक भर्ती अवसर के बारे में जानकारी पहुँच सके।
इस सबंध में एनसीसी शिविर, कैरियर, नौकरी मेले या तो सीधे विभिन्न विभागों, निदेशालयों, कार्यालयों के माध्यम से भी लोगों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं