चेन्नईलीक्स..तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या। बसपा प्रमुख मायावती कल चेन्नई जाएंगी।
सरेआम चाकुओं से गोदकर की हत्या
तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर बसपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट नारेबाजी की।
बसपाइयों में रोष, मायावती पीड़ित परिवार से मिलेंगी
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि आर्मस्ट्रांग दलितों की आवाज़ थे। उन्होंने सरकार से दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की। साथ ही वह कल चेन्नई जाएंगी, जहां वह मृतक बसपा नेता के परिजनों से मुलाकात करेंगी।