आगरालीक्स… आगरा के नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, अब पांच लाख तक की आय पर इनकम टैक्स नहीं, देखें आगरा के लोगों का पहला रिएक्शन
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया, इसमें आयकर सीमा 2. 50 लाख से बढाकर पांच लाख कर दी है, स्टेंडर्ड डिडक्शन 40 हजार रुपये कर दिया है। पहले 10 हजार की एफडी पर ब्याज नहीं थी अब इसे 40 हजार रुपये कर दिया गया है।
6 .50 लाख रुपये तक टैक्स नहीं
आयकर सीमा बढाने के साथ ही 1. 50 लाख का निवेश कर सकते हैं। इस तरह 6 50 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके बाद से लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
सेंसेक्स में उछाल
अंतरिम बजट पेश होने के साथ ही सेंसेक्स में उछाल आ गया है, विपक्ष इसे चुनावी बजट बता रहा है तो उच्च मध्यम वर्ग को बडी राहत मिली है।