आगरालीक्स.. आगरा में नकली की आशंका पर 32 हजार लीटर दूध नष्ट कराने के बाद पीसी सिंघल डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। एफएसडीए की टीम ने छापे के दौरान नकली दूध बनाने की सामग्री भी जब्त की थी। कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
एफएसडीए की टीम ने 30 जनवरी को पीसी सिंघल डेयरी एंड चिलिंग प्लांट, खेरागढ पर छापा मारा था। टीम ने नकली दूध बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 1524 किलोग्राम माल्टो डेक्सट्रिन पाउडर, 180 किलो रिफाइंड, 80 किलो तरल डिटरजेंट, 75 किलोग्राम पोटेशियम साइट्रेट और 50 किलो प्लास्टिक सोडा जब्त किया था। जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि छापे के दौरान पीसी सिंघल डेयरी के संचालक नरेंद्र कुमार निवासी पीपलखेडा खेरागढ को हिरासत में ले लिया गया था, 32 हजार लीटर दूध नष्ट कराया था, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लाइसेंस निलंबित कर दिया है।