
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमला नगर निवासी एलआईसी एजेंट मितिन सुखवानी औन निखलेश अग्रवाल ने एक्सप्रेस वे के नजदीक 2012 में सेवेन स्टार होटल और कॉमर्शिलय कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट की प्री लॉचिंग में बुकिंग कराई थी। आरोप है कि दिल्ली निवासी बिल्डिर ने एस्योर्ड रिटर्न का झांसा दिया था, जिसमें बैंक के बराबर ब्याज मिलनी थी और समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पजेशन दे दिया जाएगा। इसके लिए मितिन ने 46 लाख और निलिखेश ने 11 लाख रुपये जमा कराए थे। मगर, यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका, प्रोजेक्ट के लिए जमा की गई रकम और ब्याजा वापस मांगी गई, तो वह भी नहीं दी गई। इस मामले में दिल्ली के बिल्डर के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस ने चार्जशीट लगा दी, इस मामले में वारंट जारी हो गए, लेकिन बिल्डिर अरेस्ट नहीं किए गए।
दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट
पीडित ने दिल्ली पुलिस को स्पीड पोस्ट से वांरट उपलब्ध कराए, इस पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी दोनों बिल्डिर को राजेंद्र नगर, दिल्ली से अरेस्ट कर लिया, उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment