आगरालीक्स…चार कॉलोनियां और पांच होटल—ढाबों पर चला बुलडोजर. यमुना एक्सप्रेस वे की सीमा पर बिना अनुमति बने थे. देखें वीडियो
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की सीमा पर बने चार कॉलोनियां व पांच होटल व ढाबों पर प्राधिकरण की टीम ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. हाईकोर्ट के आदेश पर प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई की. कुल सात घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कब्जाधारकों में अफरातफरी मची रही.
अवैध रूप से बने हैं होटल, ढाबे और कॉलोनियां
यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की सीमा में पानीगांव से एक्सप्रेस वे के वृंदावन कट तक कई कॉलोनी, होटल और ढाबे बने हुए हैं. इनका निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया गया है. शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के ओएसडी शैलेश सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन जेसीबी पहुंची और फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई. ओएसडी ने बिना अनुमति हेरिेटेज सिटी क्षेत्र में निर्माण किया है. ओएसडी ने बताया कि एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने पूर्व में इन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर लिया था. उन्हें अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा भी गया था. जब निर्माण नहीं हटाए तब यह कार्रवाई की गई. कुल 37 कॉलोनियों, होटलों, ढाबों आदि पर कार्रवाई की जानी है.