आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती को लेकर रूट डायवर्जन जारी. एमजी रोड, सदर, एकलव्य स्टेडियम रोड पर ये रहेगी व्यवस्था. भारी और हल्के वाहनों के लिए ये होंगे नियम
एकलव्य स्टेडियम में 14 जुलाई से 1 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली होना प्रस्तावित है। अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों का सायंकाल से ही प्रारम्भ होकर रात्रि तक आगमन होता रहता है। इसके बाद प्रातःकाल सेना रैली भर्ती होती है। एकलव्य स्टेडियम आगरा ग्वालियर रोड़ पर स्थित है – इस मार्ग पर रात्रि में तथा दिन में भारी व हल्के वाहनों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होता है। इस भर्ती को लेकर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया है जो कि 13 जुलाई की शाम से एक अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली की समाप्ति तक रहेगा.
भारी वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-
1.भगवान टॉकीज चौराहा से एम. जी. रोड़ प्रथम एवं ग्वालियर रोड़ (क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक ) के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। तथा भगवान टॉकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- ग्वालियर की ओर से महानगर आगरा में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा होकर तथा रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से शमशाबाद रोड़ होकर अपने गंतव्य जायेंगे।
- फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले
भारी वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू. डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन तोरा चौकी, दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें। - मधूनगर चौराहा से सदर बाजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा।
हल्के वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-
- क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से अल्लाह बक्श चौराहा तक एवं अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से एकलब्य स्टेडियम के सामने समस्त प्रकार के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
- ग्वालियर रोड की ओर से आने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन सोलंकी मार्केट चौराहा से डायवर्ट होकर ताराचन्द पार्क तिराहा से टैंक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- एम. जी. रोड़ प्रथम से सदर की ओर जाने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से जीपीओ चौराहा एवं तारघर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- फतेहाबाद रोड़, शमशाबाद रोड़, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड़ की ओर नहीं जा सकेंगे।
नोटः- वर्षा होने एवं एकलव्य स्टेडियम में जलभराव की स्थिति में जबकि परीक्षा एकलव्य स्टेडियम के चारों ओर सड़क पर आयोजित होने की दशा में तारघर चौराहा, नंद टॉकीज चौराहा, आर0एम0ओ0 तिराहा, जी०पी०ओ० चौराहा, सौदागर लाइन चौराहा, अल्लाह बक्श चौराहा, एकलव्य स्टेडियम के सामने एवं क्लब चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन परीक्षा के समय प्रतिबंधित रहेगा।