Tuesday , 10 March 2026
Home हॉट न्यूज़ Businessman couple falls victim to fraud in Agra
हॉट न्यूज़

Businessman couple falls victim to fraud in Agra

102

tape
आगरालीक्स….. दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में व्यवसायी दंपति से उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगा और एक ईट तथा साबुन के बदले पचास हजार रुपये ठग ले गए। शातिराना हरकत पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
बिचपुरी मार्ग स्थित एचआर स्टेट निवासी एसके बख्शी और उनकी पत्नी उर्मिल की गढ़ी भदौरिया में जूता फैक्ट्री है। सोमवार को मारुति स्टेट चौराहे के पास साकेत कॉलोनी मार्ग पर साढ़े ग्यारह बजे कार से फैक्ट्री आ रहे थे। दंपति के मुताबिक मारुति स्टेट के पास उनको स्कूटर सवार दो युवकों ने रोका। उनका नाम लेने के बाद पैर छू आशीर्वाद मांगा। युवकों का कहना था कि वह आज जो कुछ भी हैं, उनके कारण हैं। युवकों ने बताया कि कई साल पूर्व एसके बख्शी ने उनकी आर्थिक मदद की थी, जिससे व्यापार शुरू करके वह सफल व्यवसायी बन गए हैं। नोएडा और आगरा में जमीनें खरीद लीं, एक्सप्रेस वे नजदीक होने के कारण जमीनें बेच करोड़ों रुपये कमाए।
युवकों ने बताया, उन्होंने हाल में आगरा में एप्पल के स्टोर का शुभारंभ किया है। वह उनके पास ही आ रहे थे, दोनों शातिरों ने व्यवसायी दंपति को अपनी बातों से प्रभाव में ले लिया। इसके बाद युवक ने अपने बैग से एप्पल का लैपटॉप, आइफोन-6, आइपॉड तथा सैमसंग का नया मॉडल दिखाया। स्कीम के तहत सभी माल 50 हजार रुपये में देने की बात कही। दंपति को बिल भी दिखाए। दंपति ने फैक्ट्री चलकर चेक से पेमेंट लेने की कहा, जिस पर युवकों का उनसे कहना था कि वह बैग में जितने रुपये रखे हैं, उतने ही दे दें।
दंपति ने बताया वह पचास हजार रुपये देकर बैग लेकर फैक्ट्री आए। उसे खोला तो उसमें ईट और साबुन की टिकिया रखी हुई थी। ठगी की जानकारी होने पर मौके पर फिर से पहुंचे दंपति ने घटनास्थल के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से शातिरों की फुटेज हासिल की। इसके बाद युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आरएन सिंह के मुताबिक, शातिरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!