आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 993 रुपये बढ़े, नए रेट से मिठाई, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के उड़े होश, चाय, नाश्ता, स्ट्रीट फूड से लेकर शादी समारोह में खाना होगा महंगा। ( Agra Live News: Commercial Cylinder rate increase Rs 993, New rate @ Rs 3125.50)
कमर्शियल सिलेंडर की कमी के बीच शुक्रवार को रेट भी बढ़ा दिए गए। देश भर में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 993 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। शुक्रवार से कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट 3125.50 रुपये हो गए हैं। रेट बढ़ने के बाद होटल, रेस्टोंटर के साथ ही स्ट्रीट फूड महंगा हो जाएगा। चाय से लेकर बेड़ई, जलेबी के साथ ही फास्ट फूड के रेट पर भी कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने का असर पड़ेगा।
शादियों में खाना भी होगा महंगा
इसके साथ ही शादी समारोह में खाना भी महंगा हो जाएगा, मैरिज होम के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में नए बुकिंग पर महंगाई का असर दिखाई देगा। शादी में डिश की संख्या भी कम की जा रही है, धार्मिक आयोजनों पर भी असर पड़ेगा।
ये हैं रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर ( 19 किलोग्राम ) 3125.50 रुपये
घरेलू गैस सिलेंडर के रेट ( 14.2 किलोग्राम ) 925.50 रुपये
5 किलोग्राम गैस सिलेंडर ( 5 किलोग्राम ) 840.50 रुपये