आगरालीक्स… आगरा में कोरोना का एक और केस, लंदन से लौटे बिजनेस मैन की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह आगरा में यह कोरोना का 10 वां केस है। अभी आगरा प्रशासन को फोन पर सूचना दी गई है, रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
आगरा से गुरुवार को 58 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 54 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और चार की रिपोर्ट होल्ड कर ली गई थी। शाम को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केजीएमयू, लखनउ से फोन पर सूचना दी गई है कि चार में से एक पॉजिटिव है। इस तरह आगरा में खंदारी निवासी जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, बेटे की पत्नी, नाती उनकी फैक्र्टी में मैनेजर, मैनेजर की पत्नी के बाद रेलवे कॉलोनी में बेंगलुरू से आई युवती और गुरुवार को पॉजिटिव आए डॉक्टर के अमेरिका से लौटै बेटे के बाद 10 वां केस आया है। इसमें से सात ठीक हो चुके हैं और दो एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
17 मार्च को लंदन से लौटी कारोबारी की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव
कारोबारी की बेटी 17 मार्च को लंदन से लौटी है, वह यहां खंदारी क्षेत्र में अपने माता पिता के पास रह रही थी। बुखार आने पर सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस तरह आगरा में बढे कोरोना केस
तीन मार्च खंदारी निवासी जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, बेटे की पत्नी, नाती
सात मार्च जूता कारोबारी की फैक्र्टी में मैनेजर
आठ मार्च मैनेजर की पत्नी
26 मार्च डॉक्टर का 21 मार्च को अमेरिका से लौटा बेटा
27 मार्च 17 मार्च को लंदन से लौटी कारोबारी की बेटी