आगरालीक्स… आगरा में बिजनेस मैन का दिनदहाडे किडनैप कर बदमाश ले गए, वह बाइक से अपनी दुकान पर जा रहा था। वैन सवार बदमाश कारोबारी को किडनैप कर ले गए, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फतेहपुर सीकरी के सराय पुख्ता निवासी रियाज खां का पुत्र शहबाज खां उर्फ बंटू की आगरा के खेरिया मोड़ पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार को सुबह 11 बजे वह घर से भांजे समीर के साथ बाइक से दुकान पर जा रहा था। पथौली-मलपुरा नहर पर पीछे से आए वैन में सवार चार-पांच बदमाशों ने उसकी बाइक रोकी और कुछ पूछने के बाद उसे वैन में डालकर ले भागे। विरोध करने पर भांजे के साथ मारपीट कर उसे वहीं छोड़ दिया। भांजे ने परिजनों को सूचना दी, तो घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी गई। साथ ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।