
आगरा की पॉश कॉलोनी भरतपुर हाउस, खंदारी थाना हरीपर्वत की कोठी संख्या 3/ 51 बी/ 1 में सोल कारोबारी राजकुमार लालवानी (48) परिवार के साथ रहते हैं। सिकंदरा फैक्ट्री एरिया में सोल फैक्ट्री है। उनका पहले संगम गुटखे के नाम से गुटखे का कारोबार था. सोमवार दोपहर में किनारी बाजार निवासी ज्वैलर संजीव रस्तोगी अपनी कार राजकुमार के घर पहुंचे, उनके साथ ड्राइवर रवि शर्मा भी था। संजीव का एमसीएक्स का भी कारोबार है। उस समय राजकुमार और उनकी पत्नी निर्मला घर पर थी और बेटा दीपक फैक्ट्री गया था। इन दोनों के बीच करोडों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। निर्मला दौडकर बाहर आई तो राजकुमार जमीन पर पडे थे, उनके सिर में दो गोलियां लगी थी। संजीव रस्तोगी कोठी के बाहर सडक पर पडा था, वह बाहर निकल कर आई, इस दौरान ड्राइवर रवि शर्मा खून से लथपथ संजीव के दो लोग हाथ और एक पैर पकड कर गेट से बाहर लेकर आए, उसे गाडी में डाला और हॉस्पिटल ले गए। कोठी में उस समय कई लोग थे, वे भी बाहर निकल आए। कई राउंड फायरिंग होने से आस पास के लोग दहशत में हैं, उन्होंने भी अपनी कोठी के गेट बंद कर लिए, कुछ देर बाद पुलिस के आने पर लोग कोठी से बाहर निकले।
आधे घंटे बाद हो गई मौत
कॉलोनी के लोग राजकुमार लालवानी को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल ले गए, वहां आधे घंटे बाद राजकुमार की मौत हो गई। पॉश कॉलोनी में गोलीकांड की सूचना पर एएसपी अनुराग वत्स सहित थाना हरीपर्वत से पुलिस फोर्स पहुंच गया। मगर, वहां गोली लगने से घायल हुए कारोबारी नहीं थे, कोठी के गेट पर ही लग्जरी गाडी खडी हुई थी। उसके पास ही खून बिखरा था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोली गेट के पास ही चली थी।
एक हिरासत में लिया
एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि राजकुमार के भाई सुंदर लाल की तहरीर पर संजीव रस्तोगी और उसके ड्राइवर रवि शर्मा पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। रवि को हिरासत में ले लिया है और संजीव का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी पीठ में दो गोलियां लगी हैं।
Leave a comment