आगरालीक्स…आगरा के एक अधिकारी और कारोबारी हनी ट्रैप में फंसे, युवती ने फेसबुक आईडी से दोस्ती कर अश्लील फोटो शेयर कर अपने एकाउंट में रुपये जमा कराने के लिए कहा।
बीएसएनएल के अधिकारी की फेसबुक पर युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। युवती उनसे चैटिंग करने लगी, कुछ दिन बाद अधिकारी भी चैटिंग करने लगे। युवती ने अपने फोटो शेयर किए, इसमें से कुछ अश्लील फोटो भी थे, इसके बाद अधिकारी युवती के हनी ट्रैप में पफंस गए। युवती ने अपने अश्लील फोटो शेयर करने के बाद अधिकारी से भी फोटो भेजने के लिए कहा। उन्होंने भी अपने कुछ अश्लील फोटो भेज दिए, फोटो शेयर करने के बाद युवती ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे अधिकारी दहशत में आ गए।
पत्नी को बताया पूरा मामला
युवती ने अधिकारी को मैसेज भेज कहा कि 20 हजार रुपये एकाउंट में जमा करा दें, ऐसा नहीं किया तो दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील फोटो शेयर कर दिए जाएंगे। इससे तनाव में आए अधिकारी ने अपनी पत्नी को भी पूरा मामला बता दिया, साइबर सेल में शिकायत के बाद फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया है।
60 साल के कारोबारी जाल में फंसे
हरीपर्वत क्षेत्र के 60 साल के कारोबारी पर युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया, युवती ने व्हाटस एप पर चैटिंग शुरू कर दी। उसने कारोबारी को अपने अश्लील फोटो भेज दिए, कारोबारी से भी अश्लील फोटो मंगा लिए, इसके बाद 15 हजार रुपये एकाउंट में जमा करने की मांग की, कारोबारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।